Ranchi: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से लापुंग प्रखंड के गोपालपुर गांव में किसानों के बीच धान के बीज और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष कुमार शामिल हुए।

वहीं झारखंड प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने किसानों के बीच पौधे, बीज और काला नमक धान के बीज का वितरण किया। इस मौके पर सुभाष कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है, इसके संरक्षण और संवर्धन से ही समाज का भविष्य सुरक्षित रह सकता है । उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है, किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर प्राकृतिक संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है।

वहीं झारखंड किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि, विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है। जेनेवा कन्वेंशन के दौरान भी पर्यावरण और वन संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई थी। उन्होंने कहा कि भारत में वानिकी शिक्षा और शोध को मजबूत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण पहल की थी, उनके प्रयासों से इंदिरा गांधी वन अकादमी और वन अनुसंधान से जुड़े संस्थानों को मजबूती मिली है।

 

सुभाष कुमार ने कहा कि राजीव गांधी की सोच प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की थी। वहीं इस सोच को आगे बढ़ते हुए किसान कांग्रेस, किसानों के हितों और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान आदिवासी किसानों को विभिन्न प्रकार के पौधे, बीज और पारंपरिक काला नमक धान के बीच उपलब्ध कराए गए। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!