रांची: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शालीमार बाजार एचईसी धुर्वा में धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। दशहरा के मौके पर रावण,कुम्भकर्ण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान बिरसा चौक में आज आयोजित बैठक में विजयादशमी रावण दहन समिति का चुनाव किया गया। चुनाव में रावण दहन समारोह 2023 के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में किसे क्या मिला पदभार

मुख्य संरक्षक- आलोक कुमार दूबे
संरक्षक- परमेश्वर सिंह , संजय सिंह, रंजन यादव
अध्यक्ष- संजीत यादव
महासचिव- अभिषेक साहू
कोषाध्यक्ष- रवि शंकर (विक्की)
उपाध्यक्ष- काजल भट्टाचार्य, कमलेश प्रसाद, सागर यादव
सचिव- जितेंद्र सिंह, राजेश यादव, कपिल सिंह, अमित राय
संयुक्त सचिव – लालू राज यादव, भीम यादव
कार्यकारिणी सदस्य- मंटू यादव, लक्की यादव, राहुल कुमार, राम बाबू, रंजन तिवारी, शंकर राम सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गये हैं।

वहीं कमिटी गठन के बाद
समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा, रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।इससे रोग, संकट,दोष, और ग्रहों की विपरीत स्थिति से मुक्ति मिलती है। उन्होंने जिला प्रशासन से शालीमार बाजार में आयोजित हो रहे रावण दहन समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा एवं अग्निशामक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा एचईसी परिसर में रावण दहन का कार्यक्रम कई वर्षों से जोर-शोर से की जाती रही है।

वहीं समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने कहा, रावण दहन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!