RANCHI: झारखंड भाजपा के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा और झामुमो के पूर्व विधायक सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नामांकन वापसी की समय सीमा 14 मार्च को दिन के 3 बजे समाप्त होते ही निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार के समक्ष दोनों निर्वाचित प्रत्याशीयों को चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
डॉ वर्मा ने प्रमाण पत्र प्राप्त कर सर्वप्रथम विधानसभा परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवम राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को भी उन्होंने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे डॉ प्रदीप वर्मा-बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ वर्मा को दूरभाष पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी।झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव एवम उनकी कार्यक्षमता का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। डॉ वर्मा देश के उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे।
भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी-अमर कुमार बाउरी
विधानसभा सचिवालय कक्ष में डॉ वर्मा को बधाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा का राज्यसभा केलिए चुना जाना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है। वहीं इस मौके क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
वहीं नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवम प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो,विधायक कमलेश सिंह सहित केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
डॉ वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके अथक परिश्रम से ही ऐसे सुखद परिणाम मिलते हैं। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा।
प्रदेश कार्यालय में नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद को कार्यालय प्रभारी हेमंत दास समेत,गुरविंदर सेठी, कुणाल आजमानी,अजय राय,नीरज सिंह,पंकज सिन्हा,सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी, राकेश सिंह,शशांक राज, रोमित नारायण सिंह,शिवाजी सिंह,रामलगण राम,विकास रवि,इंद्रजीत यादव,मुनेश्वर साहू, पप्पू वर्मा,विशाल साहू,कर्मवीर सिंह,पप्पू जायसवाल,अनिल टाइगर,नरेंद्र सिंह,उमेश साहू,रामकुमार पाहन,मनोज चौधरी, उनका स्वागत किया