Ranchi: आज पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में झारखंड पासवा की पूरी टीम ने झारखंड की संस्कृति में रचे बसे, संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों की आवाज झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जी को झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता नियुक्त होने पर बधाई दी।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि डॉ रामेश्वर उरांव झारखंड में शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं और इस कारण इनके कांग्रेस के विधायक दल के नेता के पद पर नियुक्त होने पर संपूर्ण झारखंड में निजी विद्यालयों के संचालकों और शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है। और यही कारण है कि आज झारखंड के दूरदराज जिलों चतरा,गुमला,पलामू और राजधानी रांची सहित संपूर्ण झारखंड के विभिन्न जिलों से बहुत बड़ी संख्या में पासवा के पदाधिकारी गण और पासवा के एक्टिव वोलेंटियर्स इतनी बड़ी संख्या में रांची में माननीय मंत्री जी के आवास में उपस्थित होकर बधाई दे रहे हैं।
पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार ने बताया कि वित्त मंत्री माननीय डॉक्टर रामेश्वर उरांव शिक्षा के विकास और झारखंड के निजी विद्यालयों की आवाज हैं, उनका मानना है कि झारखंड के ग्रामीण निजी विद्यालयों में सीमित संसाधन में झारखंड में शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं उनके मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता है और यही कारण है कि संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालयों में उनके कांग्रेस विधायक दल के नेता मनोनीत होने से संपूर्ण झारखंड के निजी अधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
पासवा की प्रदेश महासचिव फलक फातिमा ने बताया कि डॉ रामेश्वर उरांव के कांग्रेस विधयक दल के नेता नियुक्त होने से संपूर्ण झारखंड में शिक्षा का विकास का मार्ग सुदृढ़ होगा, डॉ रामेश्वर उरांव का स्पष्ट मानना है कि झारखंड में ग्रामीण स्तर के शिक्षा के विकास के लिए सरकारी विद्यालयों के साथ साथ झारखंड में कार्य कर रहे हैं 47000 से अधिक निजी विद्यालयों को सशक्त करने की आवश्यकता है तभी संपूर्ण झारखंड के लाखों ग्रामीण, आदिवासी, दलित, पिछड़े गरीब परिवार के बच्चे भी शिक्षित होंगे, क्योंकि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालय बहुत ही कम फीस में और बहुत ही सीमित संसाधन में ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करते हैं और यही कारण है कि माननीय मंत्री जी के कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त होने पर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र से कितने अधिक संख्या में शिक्षाविद् स्वयं बधाई देने माननीय मंत्री जी के आवास पर पहुंचे हैं।
माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को बधाई देने के लिए पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के नीरज कुमार, प्रदेश महासचिव फलक फातिमा,मेहुल दूबे,अनिकेत कुमार, मो अजहर आलम,सोनिया विलुंग,तोषी कुमारी,विद्या सिंह,फैजान रजा,रोशन लिंडा,मोहम्मद सनाउल्लाह , शोएब अख्तर, जैद आलम,मोहम्मद शाहिद, जावेद रजा, फैजान रजा, मो जाबिर, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद यासीन,मोहम्मद खालिद, मोहम्मद कामरान सहित बहुत बड़ी संख्या में झारखंड के विभिन्न जिलों से पासवा के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता सम्मीलित हुए एवं कहा वित्त मंत्री शिक्षा के प्रति हमेशा से संवेदनशील है और झारखंड के विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं