Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह जम्मू कश्मीर कांग्रेस विधायक दल के नेता सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय सुरेश प्रसाद दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया।

वहीं उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व मंत्री के.एन.त्रिपाठी,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,रामगढ़ विधायक ममता देवी,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह,प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी,शहजादा अनवर,रेयाज अंसारी,मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रवीन्द्र सिंह,हाऊसिंग बोर्ड चेयरमैन संजय लाल पासवान,शान्तनु मिश्रा भी मुख्य रूप से शामिल हुए।

हम आपको बता दें कि 21 जनवरी को कांग्रेस नेता आलोक दूबे के पिताजी स्वर्गीय सुरेश प्रसाद दुबे जी का निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रभारी उनके घर पहुंच कर उनके माता जी से भी मुलाकात की एवं परिवार वालों के साथ सहानुभूति प्रकट किया।

झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह लोहरदग्गा विधायक डाॅ रामेश्वर उराँव भी कांग्रेस नेता आलोक दूबे के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया एवं उनके पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।उनके साथ संजय कुमार दूबे,अभिषेक साहू,संजीत यादव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!