Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने रांची निवासी अभिषेक कुमार साहू को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी डिपार्टमेंट का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।अभिषेक साहू को ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा यह नियुक्ति न केवल उनके संगठनात्मक कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है, बल्कि OBC समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम भी है।अभिषेक साहू के नेतृत्व में ओबीसी समाज की आवाज और अधिक सशक्त होगी तथा सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं झारखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि अभिषेक साहू अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे, जिससे ओबीसी वर्ग को और अधिक सशक्त एवं संगठित किया जा सकेगा ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,उप नेता राजेश कच्छप,विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, संजीत यादव, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, संजय पाल, विमल मंडल, होनी सिंह मुंडा, मो. जिन्नाह, मनोज झा,राजेश कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वहीं हम आपको बता दें की झारखंड कांग्रेस ओबीसी प्रभारी राज किशोर बारिक ने पत्र भेजकर अभिषेक साहू के मनोनयन का पुष्टि किया है और उन्होंने अपने बधाई संदेश मेंअभिषेक साहू को एक जवाबदेही देते हुए कहा, अभिषेक साहू के नेतृत्व में आगामी नगर निगम चुनाव में प्रतिबद्धता के साथ झारखण्ड कांग्रेस ओबीसी विभाग काम करेंगे।

वहीं इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्षों ने भी समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष रुप से अभिषेक साहू के नियुक्ति के लिए कैप्टन अजय सिंह यादव को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!