Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में रोजगार को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का बयान पूरी तरह से सिर्फ एक राजनीतिक और सच्चाई तथा तथ्यों से परे हैं।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि यह बयान सरकार के प्रयासों को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है और इसमें निष्पक्षता की कमी दिखती है। भाजपा नेता ने जो नियुक्ति पत्र बांटने का दावा किया गया है, वो एक अधूरी तस्वीर है। सच्चाई यह है कि कई विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं चल रही है और उनके परिणाम अभी आने बाकी हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार सृजन के लिए कई कदम उठाए हैं। विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई, नई नियमावली बना कर भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने का प्रयास किया गया है।

 

  • वहीं कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता  का यह बयान केवल सरकार की छवि खराब करने के लिए दिया गया है, जबकि सरकार रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले कार्यकाल से ही नियुक्तियों की प्रक्रिया को तेज किया है। झारखंड लोक सेवा आयोग की जो भर्तियां कई सालों से रुकी हुई थीं, उन्हें हमारी सरकार ने पूरा कराया है। परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, और नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, जो एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। भाजपा इसे मुद्दा बनाकर युवाओं को गुमराह कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!