Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं रांची महानगर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो रहे लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महान पर्व छठ महोत्सव की समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

उन्होंने कहा कि रांची महानगर छठ पूजा समिति द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राजधानी के सभी जलाशयों, नदियों और तालाबों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के आस्था के इस महापर्व को मना सकें।

 

आलोक कुमार दूबे ने बताया कि इस वर्ष पहली बार छठ महोत्सव प्रारंभ होने से पहले ही सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने कहा कि कृत्रिम तालाबों का निर्माण भी कई स्थानों पर किया जा रहा है, ताकि जहां प्राकृतिक घाट उपलब्ध नहीं हैं, वहां श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में छठ का पर्व मना सकें।

महानगर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कद्दू भात प्रसाद ग्रहण कर छठ व्रतियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यह महोत्सव हमें सामूहिकता, स्वच्छता और एकता की सीख देता है। छठ महोत्सव केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सामूहिक प्रयास और नदियों, जलाशयों के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन का संदेश भी देता है। यह पर्व समाज में एकता और सामूहिकता के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।

 

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि आस्था के इस पर्व को स्वच्छता, अनुशासन और समरसता के साथ मनाएं और सूर्य देव से प्रदेश में समृद्धि, सुख और शांति की कामना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!