Ranchi:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के चार पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है।
झारखण्ड भाजपा ने यह कार्यवाई घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण को देखते हुये किया गया. प्रदेश भाजपा का मानना है कि घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ है ।
वहीं निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं।
प्रदेश भाजपा ने मंडल अध्यक्ष घाटशिला को भी पार्टी से निकाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी किया है। कौशिक कुमार घाटशिला उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ प्रचार में शामिल पाए गए।
वहीं निष्कासित किए गए सभी नेताओं पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
