Ranchi: बरियातू निवासी, पूर्व क्रिकेटर एवं झारखंड प्रदेश एनएसयूआई तथा युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव विजय नारायण सिंह का कल दुखद निधन हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज हरमू श्मशान घाट में किया गया, जहां उनकी बेटी — जो पुणे में रहती हैं — रांची पहुंचने के बाद अपने पिता को मुखाग्नि दी।

विजय नारायण सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और माता जी को छोड़ गए हैं। उनके निधन से रांची के खेल एवं राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।विजय सिंह आरएमडी क्रिकेट के कैप्टन थे,रांची विश्वविद्यालय का भी नेतृत्व किया, क्रिकेट के कई खिताब इनके नाम हैं।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, विजय नारायण सिंह मेरे साथ जिला और प्रदेश एनएसयूआई में महासचिव रहे। प्रदेश युवा कांग्रेस में भी हमने साथ काम किया। वे न केवल एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे बल्कि अत्यंत मिलनसार, सरल और संवेदनशील व्यक्ति भी थे।

उनके असामयिक निधन की खबर ने मेरे दिल को गहरा दुःख पहुँचाया है। मैंने न सिर्फ एक अच्छा साथी, बल्कि एक सच्चा मित्र और भाई खो दिया है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।”

आलोक दूबे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गुलाम सरवर रिजवी, पूर्व क्रिकेटर नदीम आलम,संजय मिश्रा, सुनील सिंह,प्रदीप खन्ना,आदिल हुसैन,इबरार अहमद खान,राजेश शर्मा,वरिष्ठ चिकित्सक डी.के.भगत, पूर्व पार्षद विरेन्द्र सिंह,त्रिवेणी कुमार काशी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!