Ranchi: ग्लैमानंद ग्रुप के अंतर्गत प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ राजधानी रांची में कर दिया गया है। इस वर्ष झारखंड राज्य की फ्रेंचाइज़ी जिन्क इवेंट्स (Zynk Events) ने अपने अधीन ली है, जिसके स्टेट डायरेक्टर नितीश कुमार साह हैं। वे मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 के साथ-साथ मिस टीन झारखंड 2026 प्रतियोगिता के भी राज्य निदेशक हैं।
वहीं बात अगर प्रतियोगिता की करें तो, इस वर्ष प्रतियोगिता, दो प्रमुख श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। पहली श्रेणी मिस यूनिवर्स झारखंड 2026, जिसमें 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी, जबकि दूसरी श्रेणी मिस टीन झारखंड 2026 होगी, जिसमें 13 से 19 वर्ष की किशोरियों को मंच प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य झारखंड की प्रतिभाशाली युवतियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
यह प्रतियोगिता लगभग चार महीने तक चलने वाला व्यापक अभियान होगी। इसके तहत राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवतियों को इस मंच से जोड़ा जा सके। आयोजकों का मानना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास निर्माण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 के मेगा ऑडिशन और सेमी फिनाले का आयोजन जनवरी और फरवरी 2026 में किया जाएगा। इस दौरान पूरे झारखंड से 400 से अधिक पंजीकरण प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले मार्च 2026 में रांची में आयोजित होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध हस्तियां, राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता और फैशन व इवेंट इंडस्ट्री के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि झारखंड के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभागियों की सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल को भी मजबूत करेगी।
इस अवसर पर 16 दिसंबर को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस मीट में आयोजन समिति के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। टीम में स्टेला नारायण मैटर, रुचि सेठ, प्रियांशु चौधरी, नारायणी जायसवाल, नैना विश्वकर्मा, शुभम कुमार, रोनाल्डो जूड और मनीष पांडे शामिल हैं।
आयोजन समिति का दावा है कि एक सशक्त विज़न, सुनियोजित रणनीति और समर्पित टीम के साथ मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 राज्य में सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करने जा रही है।
वहीं प्रतियोगिता में कैसे शामिल हों के सवाल पर कार्यक्रम की ब्रांड मैनेजर रूचि सेठ ने कहा,जिस किसी को भी प्रतियोगिता में शामिल होना है इस लिंक पर जाकर क्लिक करें।
https://lnk.bio/zynkevents.in




