Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस कल 28 दिसम्बर 2025, दिन रविवार को कांग्रेस भवन, रॉंची में मनाया जायेगा। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पूर्वा 10ः45 बजे कांग्रेस भवन, रांची में झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के0 राजू जी उपस्थित रहेंगे।

कल के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के गौरवशाली समृद्ध इतिहास की जानकारी दी जाएगी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया जायेगा। साथ हीं साथ झारखंड कांग्रेस संवाद नामक पत्रिका का लोकार्पण भी किया जाएगा।

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस स्थापना दिवस को लेकर कांग्रेस मुख्यालय, श्रद्धानंद पथ को विशेष रूप से सजाया गया है और तोरण-द्वार लगाया गया है तथा बिजली लाईट से पूरे कांग्रेस भवन को जगमगया गया है। इसी प्रकार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर झण्डोतोलन और विशेष साज-सज्जा किया जायेगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने कांग्रेसजनों को अपने-अपने घरों में पार्टी का झण्डा फहराने को कहा है और सभी जिलों में झण्डा उपलब्ध भी कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!