Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पेसा नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी के पास अब जनता को गुमराह करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कैबिनेट से पेसा नियमावली का पारित होना जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था की जीत है। यह कोई गोपनीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि वह प्रक्रियाओं के तहत सार्वजनिक होगा ही। संबंधित विभाग कैबिनेट से पारित प्रस्तावों का संकल्प जल्द ही ज़ारी करेगी ।भाजपा बेवजह भ्रम फैलाकर आदिवासियों के बीच अपनी खोई हुई साख बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार वर्षों तक पेसा नियमावली को ठंडे बस्ते में डाले रही, तब बाबूलाल मरांडी और भाजपा के अन्य नेताओं को आदिवासी परंपराओं की याद क्यों नहीं आई? आज जब हेमंत सोरेन सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इसे धरातल पर उतारा है, तो भाजपा नेताओं को पेट में दर्द हो रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा को दुर्भाग्यपूर्ण अपनी उस मानसिकता को कहना चाहिए जिसने सालों तक झारखंड की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को हाशिए पर रखा। उन्होंने सलाह दी कि बाबूलाल मरांडी सरकार के कार्यों में रोड़ा अटकाने के बजाय सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!