Ranchi : झारखंड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष कुमार ने नव वर्ष के मौके पर सभी किसान भाइयों को शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि नया साल आपके जीवन में नई ऊर्जा सकारात्मकता और प्रगति लेकर आए। हम सभी ने मिलकर बीते वर्ष में कई चुनौतियों का सामना किया और अनेक उपलब्धियां भी प्राप्त की आप सबों के सहयोग विश्वास और एकजुट के कारण आज हम सभी इस मुकाम पर पहुंचे हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए कार्य करेगी।

 

 

झारखंड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने सरकार को लेकर कहा कि राज्य सरकार किसानों के आए की वृद्धि के लिए कृत संकल्प है। किसने की आय कैसे दुगनी हो इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

 

वहीं इस मौके पर किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल किसानों के आय दुगनी करने की बात करती है, करती कुछ नहीं है।

 

 

वहीं झारखंड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने धनबाद में किसानों के भुगतान में देरी के सवाल और राज्य भर में सबसे कम धान खरीदने वाला जिला बनने के सवाल पर कहा कि, हम इस विषय में पदाधिकारीयों से बात करेंगे कि किसानों के भुगतान में कहां देरी हो रही है। रही बात कम खरीदारी की तो किसान जितना बेचेंगे उतना ही खरीदा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!