Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि उन्नाव कांड में देश ने भाजपा का असली चाल-चरित्र-चेहरा पहले ही देख लिया है, और अब उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों की “कीमत लगाने” जैसा शर्मनाक बयान उसी सड़ी हुई सोच की अगली कड़ी है।आलोक दूबे ने कड़े शब्दों में कहा, कहीं भाजपा के मुख्यमंत्री महिला का हिजाब खींचते हैं, कहीं भाजपा नेता बेटियों की कीमत लगाते हैं। यह सब देखकर मुझे शर्म आती है कि देश में ऐसी मानसिकता वाली पार्टी सत्ता में है।

 

उन्होंने कहा कि यह अलग-अलग घटनाएं नहीं, बल्कि भाजपा की महिला-विरोधी संस्कृति का प्रमाण हैं, जहां महिलाओं को सम्मान नहीं, बल्कि वस्तु की तरह देखा जाता है।

 

बेटी बचाओ’ भाजपा का सिर्फ नारा है, असलियत में वही लोग बेटियों को अपमानित कर रहे हैं

 

आलोक कुमार दूबे ने देश-प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा, मैं देश की सभी महिलाओं से निवेदन करता हूं कि किसी भी नेता, किसी भी पार्टी के दबाव में न आएं। आपकी गरिमा और सुरक्षा से बड़ा कोई दबाव नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी और हम तमाम कांग्रेसजन हर महिला के साथ खड़े हैं। महिलाओं पर गंदी नजर रखने वालों, दोहरे चरित्र वाले भाजपा नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

अंत में कांग्रेस महासचिव ने चेतावनी देते हुए कहा की,अगर महिलाओं के सम्मान पर हमला हुआ, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक करारा विरोध होगा, ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। भाजपा,आम जनता, खासकर महिलाओं की ताकत को नहीं जानती— और यही उसकी सबसे बड़ी भूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!