Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर आज बड़ा निशाना साधा। झारखण्ड बीजेपी अध्यक्ष  ने कहा कि राज्य में आगामी 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। 48 निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार प्रारंभ हो चुका है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक लाइसेंस युक्त हथियार धारकों से थाना में हथियार जमा करने का आदेश निर्गत नहीं किया है।

 

आदित्य साहू ने कहा कि इससे ऐसा लग रहा कि राज्य सरकार गोली बंदूक ,भय और आतंक के साए में निकाय चुनाव कराना चाहती है।राज्य में अपराधियों का मनोबल पहले से ही बढ़ा हुआ है और राज्य सरकार उसका संरक्षक बनी हुई है।उन्होंने कहा कि इस संरक्षण का लाभ राज्य सरकार अपने समर्थित उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने में लेना चाहती है।

 

आदित्य साहू ने राज्य सरकार से मांग किया कि अविलंब हथियारों को जमा कराने का निर्देश जारी करे सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!