Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा के प्रशिक्षण अभियान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने वादों और विफलताओं पर आत्ममंथन करना चाहिए, फिर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर जवाब चाहती है। केवल “राष्ट्र प्रथम” और “पंच प्रण” की बातें करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती।

दुबे ने कहा कि अगर भाजपा सचमुच जनभागीदारी बढ़ाना चाहती है तो उसे पहले यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार की नीतियों से राज्य के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को कितना लाभ मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रशिक्षण अभियान जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झारखंड की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!