Ranchi:आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत खेल, अनुशासन और टीम भावना से पूरे देश का मान बढ़ाया है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व को अपनी ताकत का एहसास कराया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर खुशी ला दी है और पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एकजुट होकर खेलते हुए यह साबित कर दिया कि टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एक मजबूत और विजेता टीम है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और देश के लिए खेलने की भावना ही इस ऐतिहासिक सफलता का सबसे बड़ा कारण है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल भारतीय क्रिकेट टीम की नहीं, बल्कि पूरे देश के 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर देशवासियों को गर्व से भर दिया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने देशवासियों को भी इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय टीम की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और देश में खेल भावना को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!