Ranchi: श्री महावीर मंडल डोरंडा के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अगुवाई में डोरंडा महावीर मंडल के अखाड़े धारियों का एवं श्री महावीर मंडल रांची के निर्वाचित पदाधिकारियों,महिला समिति के पदाधिकारियों का तथा सरना समिति के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह छप्पन सेट डोरंडा में आयोजित किया गया।
झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, उपाध्यक्ष महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय,लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुरेन्द्र सिंह, बजरंग प्रसाद गुप्ता,विनय कुमार सिंह,पवन पासवान,राजू चौरसिया, कन्हैया सिंह निरंजन पासवान,अमरेश कुमार श्रीवास्तव को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, नगर आरक्षी अधीक्षक पुष्कर कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने समारोह में शामिल होकर अखाड़ा परंपरा से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व के शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए समाज के सहयोग और एकजुटता की सराहना की।

इस अवसर पर डोरंडा महावीर मंडल के सभी अखाड़ा धारियों के साथ-साथ श्री महावीर मंडल रांची के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं महावीर मंडल महिला समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रामनवमी महोत्सव की परंपराओं को सशक्त करना तथा वर्षों से अखाड़ा संस्कृति को जीवित रखने वाले अखाड़ा धारियों के योगदान को सम्मान देना था। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महावीर मंडल के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी और ईद जैसे सभी पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना हमारी परंपरा रही है। इसी उद्देश्य से सभी अखाड़ा धारियों और प्रशासन के पदाधिकारियों को एक साथ बुलाया गया, ताकि सबके विचार लिए जा सकें और बेहतर तरीके से तैयारियां की जा सकें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के सुझावों को भी सुना गया है और सभी लोग मिलकर पर्वों की तैयारियों में जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे और राम-भरत मिलाप हुआ था, उसी तरह डोरंडा, रांची में भी राम-भरत मिलाप की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे आगे भी मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा। सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे और भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जुलूस के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को किसी भी तरह से बाधित न किया जाए, इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

वहीं नगर आरक्षी अधीक्षक पुष्कर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में समाज के मेहनती और जिम्मेदार लोग उपस्थित हैं, जिनके सहयोग से हर वर्ष रामनवमी का पर्व सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी प्रशासन की आवश्यकता होगी, वहां प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। रामनवमी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंधन किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि समय-समय पर केंद्रीय शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से मर्करी लाइट सहित अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि डोरंडा की प्रचलित रामनवमी हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और आपसी सौहार्द के साथ मनाई जाएगी। साथ ही उपायुक्त और सीनियर एसपी स्वयं मौके पर आकर जायजा लेंगे, लोगों से मिलेंगे और प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने अपने संबोधन में कहा कि रांची में हर वर्ष रामनवमी और सरहुल जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी सभी समाज के लोग मिलकर उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य तरीके से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी पर्व के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तत्पर है और समाज के सहयोग से यह उत्सव और अधिक गरिमामय बनेगा।
वहीं सागर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली समाप्त होते ही हम सभी लोग भगवान हनुमान और भगवान राम का नाम लेकर रामनवमी की तैयारियों में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने की परंपरा रही है। इसी आपसी भाईचारे और सौहार्द के कारण डोरंडा क्षेत्र हर वर्ष देश में एक मिसाल कायम करता है।
वहीं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि रांची और डोरंडा की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द से है। यहां लोग ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे सभी पर्वों को भक्ति और उत्साह के साथ मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार अखाड़ा धारियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया है, ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि समाज में एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत हो। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ डोरंडा, रांची में रामनवमी और सरहुल का पर्व इस वर्ष भी भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

समारोह में मौजूद लोगों ने अखाड़ा परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री महावीर मंडल डोरंडा मिसकोर्ट मैदान के सचिव शंभू गुप्ता ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा, जिससे समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंत में सभी सम्मानित अतिथियों और अखाड़ा धारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस मौके पर झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, उपाध्यक्ष महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय,लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुरेन्द्र सिंह, बजरंग प्रसाद गुप्ता, कन्हैया सिंह,अमरेश कुमार श्रीवास्तव,राजू चौरसिया, पवन पासवान,राकेश सिंह, सुभाष साहू, ब्रजेश कुमार,पवन कुमार गुप्ता, आनन्द जलान,रवि सिंह, महिला समिति के अर्चना मिर्धा,पिया बर्मन,शिल्पी कुमारी, संजीत यादव, अभिषेक साहू, मेहुल दूबे, जगत कुजूर,राजेश कच्छप, संतोष कुमार,रंजन कुमार,मंटू यादव, अमरनाथ साहू,भूपेश थापा मिथलेश राणा,गौतम राम,हरिहर गोसाईं, अजीत सिंह टींकू, मंटू लाल, पवन पासवान,राकेश सिंह, सुभाष साहू, ब्रजेश कुमार,पवन कुमार गुप्ता, आनन्द जलान,रवि सिंह, महिला समिति के अर्चना मिर्धा,पिया बर्मन,शिल्पी कुमारी, संजीत यादव, अभिषेक साहू,जगत कुजूर,राजेश कच्छप, संतोष कुमार,रंजन कुमार,मंटू यादव, अमरनाथ साहू,भूपेश थापा मिथलेश राणा,गौतम राम,हरिहर गोसाईं, अजीत सिंह टींकू, मंटू लाल,बजरंग साव, सुबोध शर्मा, बाबू सोन दास, राजेश राम, अनिल कुमार, आकाश कुमार, पिया बर्मन,अनिता कुमारी, विनीता कुमारी, प्रभाकर पांडे, जगत कुजूर, प्रकाश राम, विजय कुमार, प्रदीप गोसाई, पवन पासवान, प्रकाश कुमार, संजय शास्त्री,नितिन कुमार, विशाल कुमार, विक्की कुमार, गोलू वर्मा, विवेक सिंह, राहुल पांडे, अमोल कुमार, हरिहर गोसाई, शांतनु कुमार, अश्विनी कुमार, मंटू लाल, अर्चना मिर्धा, विनय कुमार सिंह, अजित सिंह (टिंकू), मिथिलेश वर्मा, गोकुल कुमार, बबलू बर्मा, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
