Ranchi: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के कांग्रेस से निष्कासन पर बड़ा निशाना साधा। भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर जितनी तेजी से कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की, उन्हें पार्टी से निकाला, क्या इतनी जल्दी किसी अल्पसंख्यक नेता पर कांग्रेस कार्रवाई करती क्या?

भानु प्रताप शाही ने कहा कि आखिर योगेंद्र साव का दोष क्या है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाई। एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है। पार्टी की टिकट पर स्वयं योगेंद्र साव विधायक मंत्री बने,उनकी पत्नी ,बेटी भी क्षेत्र से विधायक रहे। क्षेत्र में यह परिवार लगातार जनता से जुड़ा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी आखिर किस दबाव में आई कि निष्काषन की स्थिति आ गई।

उन्होंने कहा कि आज पार्टी की एक महिला विधायक ने भी इस कार्रवाई को ठीक नहीं माना है। कांग्रेस पार्टी का आखिर मुख्यमंत्री से क्या डील हुआ कि निष्कासन की कार्रवाई करनी पड़ी। सरकार  कांग्रेस के कई संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अनर्गल बयान बाजी करते हैं लेकिन कांग्रेस मौन साधे रहती है। ऐसा लगता है कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता सुख केलिए कुछ भी करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!