Ranchi: मुस्लिम धर्मावलम्बियों के पवित्र पर्व ईद के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, अजय नाथ शाहदेव एवं विनय सिंहा दीपु ने डोरंडा स्थित ईदगाह पहुंचकर राज्यवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

डोरंडा ईदगाह में ईद की नमाज अल्हाज सैय्यद शाह मौलाना अलकमा शिबली कादरी साहब की अगुवाई में अदा की गई। नमाज के उपरांत ईदगाह परिसर में मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों से गले मिलकर एवं हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी।

इस अवसर पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकिल उर रहमान, शिक्षाविद मो. शमशाद, मो. साबिर हुसैन बापी, दरगाह ट्रस्ट कमेटी के नायाब सदर अयूब गद्दी, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सचिव मुमताज गद्दी तथा समाजसेवी मो. आजम अहमद सहित कई गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश धार्मिक मान्यताओं का देश है, जहां हम एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए हिंदुस्तान की संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हैं।

 

नेताओं ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया।

वहीं इस मौके पर पासवा के मुख्य प्रवक्ता मेहुल दूबे भी डोरंडा ईदगाह पहुंच सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने कहा, ईद अमन चैन शांति और सौहार्द का त्योहार। मेरा राज्य वासियों और खासकर युवाओं से कहना है की त्यौहार हिन्दू का हो या अन्य धर्म के मानने वालों का, सभी को आपसी भाईचारा बनाकर, उत्साह के साथ पर्व त्योहार मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!