Ranchi: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, अजय नाथ शाहदेव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता ‘छोटू’, झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक एवं वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने संविधान की रक्षा का सामूहिक संकल्प भी लिया।

वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान, कर्तव्यों और अधिकारों के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके आदर्शों और संविधान की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार है।

 

महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश बाबा साहेब के बताए मार्ग पर आगे बढ़ा है और उनके विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।

 

वहीं मौके पर मौजूद गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है और हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता स्थापित करनी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल है, जिससे हर पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान की मूल भावना को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया।

 

जयंती समारोह में रंजीत कुमार महतो, लालजी प्रसाद, नीलिमा किरण, निशा कुमारी, सुनीता मिंज, अंजली देवी, प्रेमजीत कुमार,अमरजीत कुमार, डोली सिन्हा, संगीता देवी, ललिता देवी, विजय कुमार, सुमित्रा देवी, जत्री देवी, प्यारी देवी, लालचंद महतो, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश लिंडा, रोहित रंजन, विशाल कुमार, सुखरो देवी, सुमन देवी, सुषमा देवी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!