Ranchi: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया गया।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विधायक डॉ रामेश्वर उरांव,प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,राजीव रंजन प्रसाद, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव,शशिभूषण राय,डॉ राजेश गुप्ता,आदित्य विक्रम जायसवाल,कुमुद रंजन,फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव ,मेहुल दूबे ने राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान पहुंचकर राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का शहादत दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि वरिष्ठ नागरिक उद्यान धुर्वा में पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के सौजन्य से तथा आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता और शाहदेव जी के सतत प्रयास से राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष राजीव गांधी जी की जयंती एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर यहां माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया जाता है। ऐसे महान व्यक्तित्व को हम सब सादर नमन करते हैं।

21वीं सदी के भारत की नींव राजीव गांधी ने रखी : दीपिका पाण्डेय सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान ही 21वीं सदी में युवाओं और महिलाओं की सशक्त भूमिका की परिकल्पना कर ली थी। उन्होंने कहा कि समय से पहले उनके चले जाने के कारण 21वीं सदी के भारत का उनका सपना पूरी तरह साकार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने से लेकर पंचायती राज एवं शहरी निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थे। उन्होंने कहा कि हम सभी उन्हें नमन करते हैं और विश्वास करते हैं कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य राहुल गांधी करेंगे।

युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाले नेता थे राजीव गांधी : डॉ रामेश्वर उरांव

 

पूर्व वित्त मंत्री एवं लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दुनिया उसी व्यक्ति को याद करती है जो दुनिया को कुछ देकर जाता है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज भी राजीव गांधी जी को प्रेम और सम्मान के साथ याद करता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देने से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने तक राजीव गांधी जी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की अवधारणा भी उनकी दूरदृष्टि का परिचायक थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आगे बढ़ाने का कार्य किया और देश सदैव उनके योगदान को याद रखेगा।

 

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सद्भावना दिवस के अवसर पर हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से पांच वर्ष के कार्यकाल में 20वीं सदी में रहकर 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव रख दी थी।

वहीं झारखण्ड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य राजीव गांधी जी ने किया। टेक्नोलॉजी, आधुनिक भारत और युवाओं को अवसर देने की सोच उनकी दूरदर्शिता को दर्शाती है।

वहीं जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि उनके कार्यों को गिनना शुरू किया जाए तो पूरा जीवन कम पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सद्भावना दिवस के अवसर पर हम उनके सपनों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं।

वहीं झारखण्ड कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, राजीव जी ने ही पंचायत एवं गांवों के विकास का सपना  देखा था। साथ ही झारखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ राजेश गुप्ता ने कहा की राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की सोच, तकनीक और दूरदृष्टि से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

शशि भूषण राय एवं आदित्य विक्रम जायसवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देने जैसी क्रांतिकारी सोच व संकल्प ने भारत को आधुनिक व उन्नतशील राष्ट्र बनाया। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!