Ranchi:साहिबगंज में छात्राओं की साइकिल एवं दिव्यांगजनों की ट्राइसाइकिल वितरण में हुई कथित लापरवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यदि कहीं भी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही हुई है तो उसकी जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

दूबे ने कहा कि एक-दो घटनाओं को आधार बनाकर पूरी सरकार को बदनाम करना भाजपा की पुरानी राजनीति है। हेमंत सोरेन सरकार का लक्ष्य है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यदि किसी स्तर पर वितरण में देरी या प्रशासनिक त्रुटि हुई है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को आरोप लगाने के बजाय यह स्वीकार करना चाहिए कि झारखंड में शिक्षा, छात्र कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्तमान सरकार ने रिकॉर्ड काम किया है। सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!