झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने गोड्डा जिले के महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा आयोजित बैठक पर भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने भाजपा के रुख को हास्यास्पद, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सहयोग करने के बजाय, हर विषय में राजनीति ढूंढने की बीमार मानसिकता से ग्रस्त हो चुकी है। महागामा की लोकप्रिय विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। अपने क्षेत्र की जनता के अधिकारों, मतदाता सूची में आम लोगों के नाम सही तरीके से जोड़ने और किसी भी पात्र नागरिक का नाम न छूटने पाए,यह सुनिश्चित करना एक जनप्रतिनिधि का प्राथमिक कर्तव्य है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने स्पष्ट किया कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसी भी निष्पक्ष प्रक्रिया में बाधा डालने या अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम नहीं किया, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा की, कि क्षेत्र के शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा को हर समय चुनाव आयोग के नाम पर राजनीति करने की आदत हो गई है। जब भी चुनाव करीब आते हैं या मतदाता पुनरीक्षण जैसे जनहित के कार्य होते हैं, भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर अधिकारियों का मनोबल गिराने और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!