Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्य सचिव को दिए गए ज्ञापन और 48 घंटे के अल्टीमेटम को पूरी तरह से प्रायोजित और राजनैतिक नौटंकी करार दिया है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के अल्टीमेटम पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा को झारखंड के छात्रों या युवाओं के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। वह केवल युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है। राज्य की वर्तमान गठबंधन सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जेपीएससी और जेएसएससी जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और हर गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई करने का काम वर्तमान सरकार ही कर रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए छात्रो के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना रखा है। झारखंड की राज्य एजेंसियां और निष्पक्ष जांच दल किसी भी धांधली की तह तक पहुंचने और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने में सक्षम हैं। भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार के अधीन होने वाली परीक्षाओं के पेपर जब लीक होते हैं, तब वे सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं करते?

उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन सरकार युवाओं के साथ खड़ी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के पर सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश आया है। राज्य सरकार की भी यह प्रतिबद्धता है कि किसी निर्दोष छात्र को बेवजह परेशानी नहीं हो ।भाजपा को राज्य के युवाओं को गुमराह करना बंद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!