Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक की सुपुत्री स्वर्गीय विजयश्री नायक के अंतिम श्राद्ध संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सेल सिटी स्थित आवास पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे,राकेश सिन्हा,सतीश पाॅल मुंजिनी,फिरोज रिजवी मुन्ना, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संजय कुमार, सुंदरी तिर्की,सोनल शांति सहित अन्य कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विजयश्री नायक का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार विजय शंकर नायक एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा विजय शंकर नायक सहित पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
