नई दिल्ली: भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आज ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की और 1 लाख 38 हजार रुपये पार्टी फंड में दान किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐप लॉन्च के बाद कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।
वहीं दिल्ली में ऐप लॉन्च होने के तुरंत बाद झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पार्टी के निर्देशानुसार झारखण्ड में भी इस सप्ताह डोनेट फॉर देश अभियान की शुरुआत कर हम आम जनता के पास पहुंचकर सहयोग लेंगे और देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों की मदद लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाया एवं देश को आजादी दिलाई थी।आज उसी तर्ज पर एक बार फिर महात्मा गांधी के मार्ग पर चलकर आम जनों से 138 रुपए,1380 रुपए,13800 रुपये और क्रमशः इसी प्रकार डोनेट फॉर देश के द्वारा आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
आलोक दूबे ने कहा पार्टी शुरू से ही गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों दलितों की पार्टी रही है और ऐसे समाज के लोग हमेशा पार्टी को मदद करते रहे हैं। सिर्फ अमीरों से अगर सहयोग लिया जाएगा तो नीतियां निर्धारित करते समय अमीरों के दबाव में फैसला लेना पड़ सकता है,ऐसे में पार्टी द्वारा डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग मील का पत्थर साबित होगा। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने इस मौके पर डोनेट कर सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा डोनेट फॉर देश एक मुहिम बनती जा रही है, पार्टी के द्वारा आज जारी एप donateinc.in के माध्यम से आम जन सहयोग कर सकते हैं। पार्टी के निर्देशानुसार हम सभी कांग्रेस जनों को एक बूथ पर कम से कम 10 लोगों के पास पहुंचकर डोनेशन लेना है और इसके बदले डोनेट करने वाले लोगों को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन के हस्ताक्षर युक्त सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे एवं सर्टिफिकेट के ऊपर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी की तस्वीर भी रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा, डोनेट फॉर देश के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में व्यापक मुहिम चलाएंगे और आम जनों से सहयोग लेकर राज्य वासियों एवं देशवासियों को देश को आगे बढ़ने का भरोसा दिलाएंगे।
वर्तमान समय में छोटे-छोटे डोनर्स के सहयोग लेकर ही आज देश को बचाया जा सकता है। देश में बढ़ती गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 28 दिसंबर ,कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर डोनेट फॉर देश के लिए नागपुर में देशव्यापी एक विशाल रैली आयोजित कर शंखनाद करेगी।उस रैली में झारखंड के भी कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वही इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अनिकेत कुमार साहू ने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक दुबे से प्रभावित होकर मैं भी डोनेट फॉर देश के नाम से डोनेट किया