नई दिल्ली: झारखंड से दिल्ली गए वरिष्ठ कांग्रेस जनों के शिष्टमंडल ने प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में कैसे सफल हो इसकी रणनीति से उन्हें अवगत कराया और उन्हें अस्वस्थ किया कि इस न्याय यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी जान भी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। न्याय यात्रा में वैसे कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता भी खड़े रहेंगे जिन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के जमाने में भी कांग्रेस के भरोसे को झारखंड में कायम रखा।
वहीं मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, फिरोज रिजवी मुन्ना सहित शिष्टमंडल के अन्य नेताओं ने एक स्वर में कहा
राहुल गांधी का झारखण्ड आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है, झारखण्ड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को हम सभी एक अभियान के रुप में लेकर काम करेंगे।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू और फिरोज रिजवी मुन्ना,के अगुवाई में दिल्ली गए शिष्ट मंडल में संजीत यादव, अभिषेक साहू,कुमुद रंजन,मो.परवेज, ललित नारायण मिश्रा, जितेन्द्र प्रसाद,संजय कुमार, हिमांशु शर्मा, सिद्धार्थ यादव,गौतम कुमार शामिल थे