Ranchi:  झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास मंत्री, दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों और समस्याओं को मंत्री महोदया के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि न्यायसंगत मांगों पर सरकार सकारात्मक विचार करेगी।
मुलाकात के दौरान, संघ ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सेवा स्थायीकरण, वेतनमान में वृद्धि, बकाया मानदेय का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और सेवा शर्त नियमावली में सुधार से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

मंत्री ने संघ को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक कर्मी की गरिमा, अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संवाद और समाधान के माध्यम से मनरेगा कर्मियों की समस्याओं का ठोस समाधान निकाला जाएगा। वहीं संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री के आश्वासन का स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव, के. श्रीनिवासन और मनरेगा आयुक्त, मृत्युंजय कुमार बरनवाल भी उपस्थित थे। संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष, अनिरुद्ध पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जॉन पीटर बागे, महामंत्री, दीपक महतो, प्रदेश सयोजक, देवेन्द्र उपाध्याय, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास पाण्डेय, प्रदेश सचिव, यासीन अंसारी, कोषाध्यक्ष, जीतेन्द्र सिंह, संजय प्रामाणिक, सुमंत प्रताप गाँगुली, रोहित ठाकुर, संजय कुमार एवं आसुतोष श्रीवास्तव शामिल थे।संघ ने सभी अधिकारियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!