Ranchi: आज ललित नारायण मिथिला हाउसिंग सोसायटी परिसर में झारखण्ड प्रांत के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केशव हडोदिया, सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र पाठक, प्रदेश संगठन प्रमुख भारत भूषण सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना झा,महामंत्री धनंजय कुमार सिंह , प्रांत मंत्री रितेश झा, प्रदेश संगठन जन संपर्क प्रमुख उमेश चौरसिया, के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि सहकारिता के माध्यम से झारखण्ड की जनता आर्थिक जीवन रेखा बनाकर स्वावलंबी समाज की स्थापना कर सकते हैं। राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य केशव हडोदिया ने कहा कि देश के स्थायी विकास के लिये सहकारिता आंदोलन एक प्रभावशाली साधन है। सहकारिता आंदोलन आर्थिक सश्क्तिकरण के लिये मील का पत्थर साबित होगा। यह समाज में आर्थिक परिवर्तन ला सकता है।

प्रदेश महामंत्री धनंजय कुमार सिंह ने कुछ प्रस्ताव सबके समक्ष प्रस्तुत किया।सर्वप्रथम एक प्रदेश कार्यालय निर्माण हेतु भूखंड का चयन तथा इस निमित एक 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष ,महामंत्री, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, हाउसिंग सोसायटी के दो सदस्य, प्रमंडल प्रमुख आदि को शामिल किया गया। वहीं महामंत्री ने सदस्यता पर जिलावार समीक्षा करते हुए हुए सभी को अपने अपने जिले में संस्थागत सदस्यता पर जोर देने पर बल दिया। उन्होंने दो जगहों पर एक भव्य सहकार मेले के आयोजन का प्रस्ताव रखा। दोनों विषयों को सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखण्ड प्रांत में सहकारिता विभाग कृषि मंत्रालय के अधीन रखा गया जिसके कारण सहकारिता का काम यथोचित रूप से नहीं हो पाता है।जिसके कारण इस राज्य के युवा राज्य के उत्थान में अपनी भूमिका सही तरीके से अदा नहीं कर पा रहे हैं।

राज्य में सहकारिता के विकास के लिए इससे जुड़े लोगों के प्रशिक्षण की अत्यंक जरूरत है जिससे उनके कौशल और ज्ञान में वृद्धि हो ताकि वे अपने काम को अधिक कुशलता और प्रभावी ढंग से कर सकें। सहकारिता से जुडे पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजनमानस आदि के क्षमता वृद्वि के लिये प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र के स्थापना हो। जिससे कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कुशल कार्यबल का विकास होगा। इसके अलावा, प्रशिक्षण से युवा नई तकनीकों और उन्नत तरीकों से परिचित होगें। स्वागत सत्र का संचालन प्रांत मंत्री रीतेश झा ने किया ।धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री भारत भूषण ने किया।

बैठक मे 11 जिलों से 56 पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्चना झा ,संपर्क प्रमुख उमेश चौरसिया , प्रभा देवी, रीटा समद, रमेश कुमार , अनिल कुमार, दलेश्वर साहू ,अनिमा पाण्डेय, सुजाता भगत, विपुल दिव्या, कमल नयन, मधुसूदन , लव कुमार विमल कुमार, रमेश यादव, अशोक झा, सुशील तिवारी, श्यामबिहारी सिंह,कौशल यादव.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!