Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आदिवासी समाज की जन्मजात घोर विरोधी रही है। अपने शासनकाल में रघुवर दास ने जिस तरह आदिवासियों की जमीन लूटने का प्रयास किया, वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

 

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पेसा नियमावली के ड्राफ्ट को ठीक से पढ़े बिना ही रघुवर दास अनर्गल नुक्ताचीनी कर रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि भाजपा को न तो आदिवासियों के अधिकारों की समझ है और न ही उनकी भावनाओं की चिंता। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड में सबसे पहले शासन चलाने का मौका मिला, इसके बाद डबल इंजन की सरकार भी बनी, लेकिन इतने वर्षों में पेसा कानून को लागू करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।

 

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की विरोधी रही है। आज जब गठबंधन सरकार पेसा कानून को जमीन पर उतारने की दिशा में गंभीर पहल कर रही है, तब भाजपा भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है, जिसे आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

 

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की सच्ची हितैषी है और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्या कहा यह देखने के लिए निचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/share/v/17rfq8oJ2L/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!