रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बीजेपी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस-प्रशासन पर लगाए गए आरोपों और ईडी दफ्तर के घटनाक्रम पर तीखा पलटवार किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि बीजेपी हताशा में संवैधानिक संस्थाओं और खाकी का अपमान कर रहे हैं।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी पूरे राज्य के लिए सुकून की बात है। जब बच्चे गायब थे, तब बीजेपी नेता केवल राजनीति कर रहे थे और अब जब पुलिस ने अपनी रणनीति और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें बरामद कर लिया, तो बीजेपी इसका श्रेय पुलिस को न देकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की अपनी कार्यप्रणाली होती है ।पुलिस ने जिस तत्परता से 13 जिलों और कई राज्यों में जाल बिछाया, उसी का नतीजा है कि बच्चे की सकुशल घर वापसी हुई।
ईडी दफ्तर मामले पर लाल किशोर नाथ शाहदेव ने स्पष्ट किया कि रांची पुलिस कानून के तहत अपनी ड्यूटी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसे घेराबंदी बताकर जनता को गुमराह कर रही हैं। सत्य यह है कि एक पीड़ित (संतोष कुमार) ने ईडी अधिकारियों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। क्या भाजपा चाहती है कि कोई भी एजेंसी कानून से ऊपर हो जाए? अगर किसी नागरिक के साथ मारपीट हुई है, तो पुलिस का वहां जाना संवैधानिक प्रक्रिया है, न कि कोई साजिश।
कांग्रेस प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हर मामले को बंगाल मॉडल बताकर झारखंड की छवि खराब कर रहे हैं। बीजेपी को डर है कि उनके द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार के जाल अब कट रहे हैं। एसीबी की कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी सलाखों के पीछे जा रहे हैं, जो बीजेपी को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुलिस अब वसूली गैंग नहीं, बल्कि ‘जनता की रक्षक’ बनकर काम कर रही है।
रामगढ़ के युवाओं द्वारा दिखाए गए साहस पर लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा की हम उन लड़को के साथ है जिन्होंने पुलिस प्रशासन की मदद की । पुलिस प्रशासन नियमानुसार उन्हें सम्मानित करेगा, लेकिन बीजेपी को इस मानवीय मुद्दे पर श्रेय की राजनीति बंद करनी चाहिए।
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा, इस लिंक पर जाकर देखें
