Ranchi:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने ईडी–पुलिस प्रकरण में अदालत के ताज़ा आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय ने इस मामले में स्पष्ट हस्तक्षेप किया है। अदालत ने अंतिम निर्णय तक सुरक्षा (प्रोटेक्शन) दी है, लेकिन यह साफ है कि ईडी पर रोक लगाई गई है, मामला खारिज नहीं किया गया है।

 

आलोक दूबे ने कहा कि अदालत द्वारा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश बेहद अहम है। इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। आरोप हैं और अगर तथ्य सही हैं तो सीसीटीवी से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। ऐसे में ईडी को डरने की क्या जरूरत है? तुरंत अदालत की शरण लेना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

 

उन्होंने कहा कि जैसे ही अदालत का आदेश आया, भाजपा की प्रतिक्रिया शुरू हो गई, जो यह दर्शाती है कि ईडी और भाजपा के बीच कितना गहरा तालमेल है। ईडी की प्रवक्ता भाजपा है—बार-बार यह बताने की क्या मजबूरी है? यह एजेंसियों की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल है।

 

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही है। लेकिन न्यायपालिका पर देश को भरोसा है और अदालत के निर्देश से यह भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच हो, सच्चाई देश के सामने आए और एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयो।।?ग बंद किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!