Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कोकर स्थित भाभा नगर में एक आदिवासी युवती के साथ हुई अमानवीय घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। युवती के साथ छोटी बच्ची का वायरल वीडियो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है।उन्होंने इस घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि हमारे सभ्य समाज के मूल्यों के भी विरुद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे सड़कों पर घुमाना न तो कानून इसकी अनुमति देता है और न ही एक संवेदनशील समाज इसे स्वीकार कर सकता है। इस तरह की हरकत करने वाले सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

 

आलोक दूबे ने इस घटना के दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोग भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां समाज को ऐसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाकर पीड़िता का अपमान कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!