नागपुर/रांची: आज अखिल भारतीय कांग्रेस अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है इस मौके पर नागपुर में एक बड़ी रैली हैं तैयार हम का आयोजन किया गया है जिसमें कांग्रेस के तमाम बड़े पदाधिकारी और नेता कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्यो को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया.
वहीं आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, फिरोज रिजवी मुन्ना और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रांची के डोरण्डा के 56 सेट में स्थित मतदान केंद्र में कांग्रेस का झंडा फहरा गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर मिठाइयां बांटी.
इस मौके पर झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक दूबे ने कहा, आज हम इस मौके पर देश के उन महान विभूतियों को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई. कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है आज कांग्रेस पार्टी उस इतिहास को याद कर जश्न मना रही है.हम कह सकते हैं कि भारतवर्ष के संचालन में आजादी के बाद, स्वतंत्रता के दौरान, स्वतंत्रता के बाद, भारतवर्ष को आगे बढ़ाने में कांग्रेस पार्टी का योगदान सबसे अधिक रहा है .आज एक तरफ नागपुर में “हैं तैयार हम” के नारे के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा हो रही है,वहीं दूसरी ओर हम आज डोरण्डा के 56 सेट के मतदान केंद्र पर खड़े होकर पार्टी के निर्देशानुसार, कांग्रेस का झंडा फहरा रहे हैं. इतना ही नहीं पार्टी के झंडे के नीचे हम देश को आगे बढ़ाने, देश की संविधान और देश के लोकतंत्र को अक्षुण बनाए रखने में अपनी आहुति देंने का संकल्प ले रहे हैं.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जोर देते हुए कहा कि, जिन मूल्यों, जिन आदर्शों,जिन सिद्धांतों को लेकर हमारी पार्टी की आधारशिला रखी गई है, उसे हम आगे बढ़ते हुए अपने पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, समाज को आगे बढ़ाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे.
त्याग, तपस्या और बलिदान का नाम कांग्रेस- लाल किशोर नाथ शाहदेव
वहीं इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा,त्याग,तपस्या और बलिदान का नाम कांग्रेस है. आजादी के पूर्व की अगर हम चर्चा करें या भारतवर्ष के आजाद होने के उपरांत इस पार्टी ने भारत के निर्माण में अपना त्याग और बलिदान दिया है. कांग्रेस पार्टी के तपस्या की वजह से ही आज भारतवर्ष में हमें खुशहाल जी रहे हैं .राहुल जी ने कहा था हम अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे. अभी हमारे विधानसभा के जो चुनाव संपन्न हुए उसमें हमें सफलता नहीं मिली लेकिन पार्टी का संदेश क्या है कि हम अपने आईडियोलॉजी अपने सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ेंगे. यह सिद्धांत हमारी ताकत है जो हम लोगों ने भारत वर्ष को एकजुट रखा है .सभी समाज के लोगों को एक साथ चलने का संकल्प लिया है.
वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना ने कहा आज हम पूरे देशवासियो,राज्यवासियों को बधाई देते हैं. कांग्रेस बहुत संघर्षील पार्टी है आज कांग्रेस के चलते ही देश आजाद हुआ और अभी भी देश जो तरक्की कर रहा है वह कांग्रेस की देन है.