रांची: झारखंड प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने हरमू चौक स्थित पासवा प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कर देशवासियों और राज्यवासियों सहित झारखंड के निजी विद्यालयों के संचालक, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को विशेष रूप से 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पासवा अध्यक्ष ने पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा देश के संविधान और लोकतंत्र को अछुन्न बनाए रखने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा शिक्षा जगत की है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए सभी वर्गों को एक सजग प्रहरी की भूमिका में जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आज जरूरत है। आज के दिन हम अपने उन महान विभूतियों की विचारों को आत्मसात करते हैं जिन्होंने हमें संविधान और लोकतंत्र के माध्यम से देश को आगे लेकर बढ़ने का एक रास्ता दिखाया है, उस रास्ते पर चलकर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद,सरदार पटेल सरीखे नेताओं के मूल्यों एवं आदर्श को स्थापित कर सकेंगे। लोकतंत्र और संविधान के महान उत्सव को आगे लेकर चलने एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज की पीढ़ियों की है।

 

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अनिकेत कुमार,आनन्द वर्मा, विक्की कुमार,अनिल मालवीय,मेंहुल दूबे, नंदिनी कुमारी, कृष्णा चौरसिया,राजू साहू,कर्ण वर्मा, जयप्रकाश सोनी, एजाज अंसारी,विवेक कुमार,संजय तिर्की,रोशन केरकेट्टा,रोशन खलखो,उत्तम गुड़िया, राहुल कुमार,पंकज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!