Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक दल के नेता सह झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता छोटू और रोहित उरांव ने प्रकृति की पूजा का पर्व करमा की झारखंड वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा करमा महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर आदिवासी समाज एक तरफ अच्छी फसल की कामना करते हैं, तो दूसरी तरफ बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
करम पर्व की बधाई देते हुए झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासियों का यह महान पर्व पूरे राज्य में विधि-विधान और निष्ठा के साथ मनाया जाता है। झारखंड के आदिवासी ढोल और मांदर की थाप पर झूमते गाते हैं। यह दिन इनके लिए प्रकृति की उपासना का दिन होता है। सभी लोग उल्लास से भरे होते हैं, परंपरा के मुताबिक खेतों में बोई गई फसल बर्बाद न हो इसलिए प्रकृति की पूजा की जाती है। बहनें भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती है आज के दिन, साथ ही साथ अच्छे फसल के लिए भी आज के दिन पूजा करते हैं झारखंड वासी। करमा त्योहार उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है और इस पूजा के दौरान विश्वास और आस्था का जनसैलाब उमड़ता है झारखंड कि जनता में।
वित्त मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा, यह पर्व ही नहीं , बल्कि मेरा तो मानना है कि अगर झारखंड वासियों को बचाना है तो झारखंडी संस्कृति और इसके पर्व त्यौहार को भी बचाना होगा
वहीं इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव , डाॅ राजेश गुप्ता और रोहित उरांव ने कहा भाई-बहन के पवित्र व अटूट रिश्ते का त्योहार है यह करम पर्व। यह पर्व आदिवासियों की संस्कृति का प्रमुख त्योहार है। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा ये प्राकृतिक धरोहर है जो हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग है। उन्होंने झारखंडी नृत्य-संगीत एवं कला को बचाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में सुख, समृद्धि के लिए इस प्रकार के नृत्य-संगीत को आत्मसात करना चाहिए. अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए.