लोहरदगा: लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में महात्मा गांधी पर विचार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता और जिला पर्यवेक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं जिसे पूरे विश्व ने मान्यता दी और अपनाया।

श्री शाहदेव ने कहा गांधी जी का मानना था कि दृढ़ विश्वास, आत्मशक्ति और नैतिक मूल्यों के साथ किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि “आप जो परिवर्तन दुनिया में देखना चाहते हैं वह पहले खुद में लाएं”।

1930 का दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में , करो या मरो का नारा दिया, जिससे देश को आजादी मिली।

आज के पीढ़ी को हम यह बताना चाहते हैं कि महात्मा गांधी आज भी प्रासंगिक हैं। पूरे विश्व ने उन्हें अपनाया मार्टिन लूथर किंग जूनियर (अमेरिका) नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका) दलाई लामा (तिब्बत) आंग-सांन सू की (म्यांमार) संयुक्त राष्ट्र, पोलैंड, फिलिपींस यह सभी देश गांधी जी के सिद्धांतों का उपयोग कर महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सफल रहे।

आज के समय में भारत में गांधी और उनके सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म में नाथूराम गोडसे को सही बताते भी लोग मिल जाएंगे, जो देश के लिए घातक है। हमें आज गांधी जी के सुझाए रास्ते की मजबूती के साथ आत्मसात करने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!