Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से इस मसले पर जल्द ही और नए खुलासे की बात कही गई है। बिहार की तरह झारखंड में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसे लेकर

मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बिहार की 124 साल की मिंता देवी का जिक्र करते हुए बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। वोटर लिस्ट में कई सारे फर्जी नाम और पते हैं। प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक मतदाता एक मत’ संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे ‘एक व्यक्ति एक मत’ को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस पार्टी केवल संविधान की रक्षा कर रही हैं और करते रहेंगी, रुकेंगी नहीं।

लाल किशोर नाथ शाहदेव आरोप लगाया कि बिहार में स्थिति चिंताजनक है, जहां अनुमानित 60 लाख वोट बिना किसी स्पष्टीकरण के कथित तौर पर हटा दिए गए। किसी को नहीं पता कि किसके वोट हटाए गए और कितने नए वोट जोड़े गए। यह पहली बार है जब निर्वाचन आयोग ऐसी स्थिति पैदा कर रहा है। यह केवल स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय है। पूरे देश को इस बारे में चिंता करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!