Ranchi: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में झारखंड कांग्रेस ने ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन, रांची से प्रातः 6:30 बजे लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला नवादा (बिहार) के लिए रवाना हुआ। गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा और “वोटर अधिकार यात्रा” का स्टिकर लगाकर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेश ठाकुर,धीरज प्रसाद साहू, सुबोध कांत सहाय, फुरकान अंसारी,आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसिफ, झारखंड विधानसभा में उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, सोनाराम सिंकू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र सिंह, सतीश पाल मुंजिनी, शांतनु मिश्रा, केदार पासवान,बबलू मिश्रा, जलेश्वर महतो, केदार पासवान, रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो, चतरा जिला अध्यक्ष प्रमोद दूबे,सुल्तान अहमद ,मदन महतो,सहित भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें झारखंड आने का न्योता भी दिया। राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस की इस ऐतिहासिक भागीदारी की सराहना की और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से लड़ने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा,राहुल गांधी का यह आंदोलन जनता की आवाज़ है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव-गांव तक इस संदेश को पहुँचाएगा। झारखंड कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं प्रवक्ता डॉ एम.तौसिफ ने कहा ,आज की यह यात्रा केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की लड़ाई है। जनता अब बदलाव चाहती है और 2024 में मोदी सरकार को हटाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली करेगी। झारखंड कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ राहुल गांधी जी की इस यात्रा में शामिल है।”उन्होंने कहा बिहार की धरती ने जब जब अंगड़ाई लिया है हिन्दुस्तान की राजनीति मे व्यापक बदलाव आया है। झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए – “मोदी हटाओ – लोकतंत्र बचाओ” और संकल्प लिया कि वे आने वाले दिनों में जनता के वोट की ताकत और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।