Ranchi:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।बाबूलाल  मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि सामाजिक,  राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस द्वारा की गई नृशंस हत्या और नगड़ी के आदिवासी रैयतों से रिम्स 2 के नाम पर हेमंत सरकार द्वारा जमीन छीने जाने को भाजपा ने गम्भीरता से लिया है। पार्टी ने पहले भी सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद किया है।लेकिन सरकार अपने जिद्द पर अड़ी है।इसलिए भाजपा फिर इस मुद्दे को लेकर जोरदार आंदोलन करने जा रही।

बाबूलाल मरांडी ने पार्टी द्वारा आगमी 11 सितंबर को दोनों मुद्दों को लेकर राज्य के सभी 216 प्रखंडों में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम से प्रखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सूर्या हांसदा जिसको राज्य पुलिस एनकाउंटर बता रही उसकी बेरहमी से हत्या हुई है दूसरी ओर नगड़ी रांची में आदिवासी रैयतों की खेतिहर जमीन राज्य सरकार रिम्स 2 के नाम पर छीन रही है।

 

वहीं उन्होंन कहा की सूर्या हांसदा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता थे।बोरियो विधानसभा क्षेत्र से वे चार बार चुनाव लड़े थे। अपने घर में वे भवन बनाकर 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों को सिर्फ पढ़ाने की नहीं बल्कि उनके भोजन आवास की भी चिंता करते थे। वह एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वे ललमटिया कोयला खदान से कोयले को चोरी अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाते थे। अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र बोरियो अंतर्गत मिर्जा चौकी जो पत्थर उत्खनन का क्षेत्र है से बड़े पैमाने पर राज्य सरकार के संरक्षण में होने वाले पत्थर तस्करी का विरोध करते थे। इसलिए वे अवैध कारोबार करने वालों केलिए और उनके संरक्षकों के आंखों की किरकिरी बने हुए थे।

 

बाबूलाल मरांडी यही नहीं रुके उन्होंने साफ-तौर पर कहा कि  कहने में कोई आपत्ति नहीं की हेमंत सरकार में बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है। और यह बात सीबीआई जांच में भी सामने आ रही है। वहीं अवैध खनन माफियाओं,बिचौलियों ने स्व सूर्या हांसदा को रास्ते से हटाने केलिए सुनियोजित तरीका अपनाया। देवघर जिला के मोहनपुर लेजाकर उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। उनके शरीर पर पाए जाने वाले बड़े बड़े धब्बे यह साबित कर रहे।और फिर जब उनकी मौत हो गई तो उन्हें गोली मारी गई।

 

नेता प्रतिपक्ष ने सूर्या हांसदा  एनकांउटर को लेकर कहा प्रेस तक को घटना स्थल से दूर रखा गया।और पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंपा गया। पुलिस द्वारा बताए गए तथाकथित एनकाउंटर स्थल पर खून के छींटे भी नहीं पाए गए। जिससे बिल्कुल साफ है कि उनकी हत्या की गई है।उन्होंने कहा कि सत्ताधारी उन्हें अपराधी बता रहे । जबकि उनपर दर्ज 24 मुकदमों में से 14 में वे बरी हो चुके थे 5 venमें बेल मिल चुका था और 5 में कोई वारंट जारी नहीं हुआ था। इसलिए राज्य सरकार जनता के बीच भ्रम फैला रही।यदि राज्य सरकार बताना चाहती है कि पुलिस दोषी नहीं है तो सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा कर देनी चाहिए .

सूर्या हांसदा का एन्काउंटर पूरी तरह से पुलिस कार्रवाई का हिस्सा- लाल किशोर नाथ शाहदेव

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने उन पर जमकर निशाना साधा। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा अपराधियों को सामाजिक कार्यकर्ता बता रही है, जबकि खुद उनके नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य हांसदा मामले में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर सीबीआई जांच की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अदालत पर भी भरोसा नहीं है। यही कारण है कि हाई कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा किए बिना इस पूरे मामले को एक राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा इस मामले में अनर्गल बयानबाजी कर अदालत पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को पूरी तरह से पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि हांसदा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और पुलिस के अनुसार उनकी गतिविधियां कानून के खिलाफ थीं। शाहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है, जो कि गलत है।

कांग्रेस प्रवक्ता शाहदेव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाख कोशिशों के बाद भी जब वे गठबंधन सरकार को नहीं हिला पाए, तो अब बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को विकास विरोधी करार दिया और कहा कि रिम्स पार्ट 2 जैसी विकास योजनाओं पर भी भाजपा विधवा विलाप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!