Ranchi: कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बुंडू में, रात्री में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के बिच कैण्डल जलाकर, झंडा फहराया और मिठाइयाँ बाँटी।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का अहम दिन है. वर्तमान समय में देश में कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यशैली के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि भाजपा और नरेंद्र मोदी देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को गिराना चाहते हैं।

वहीं कांग्रेस के इतिहास को याद करते हुये झारखण्ड किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन हमारे इतिहास,संघर्ष,त्याग,समपर्ण बलिदान को याद करने का दिन है।1885 में कांग्रेस का जो बीज बोया गया था वह विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है।कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर एक आधुनिक समावेशी प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया,इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।

 

कांग्रेस नेताओं ने व्यक्तिगत हित से ऊपर राष्ट्रहित को रखा। गांधी जी की अहिंसा, नेहरू जी की वैज्ञानिक और आधुनिक भारत निर्माण का सपना, सरदार पटेल की एकता और अखंडता की भावना, मौलाना आजाद का शिक्षा के प्रति समर्पण, इन सभी ने मिलकर भारत की पहचान और भविष्य को गढ़ने का काम किया है।

वहीं उन्होंने कहा की झारखंड में भी किसानों,महिलाओं, मजदूरों, वंचितो युवाओं के अधिकार के लिए सतत संघर्षरत रहने के कारण ही कांग्रेस को जनता के निकट बनाए रखा है।आज कांग्रेस की जिम्मेदारी अधिक और अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है आज जनता के समस्याओं के लिए संघर्ष करके उसका समाधान निकालना ही हमारा लक्ष्य है। कांग्रेस का मूल ताकत कांग्रेस का कार्यकर्ता है हमें उन्हें मजबूत बनाना है।

 

कांग्रेस का लक्ष्य देश में सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है ताकि देश में लोकतंत्र और किसानों का हित बचा रहे।आज किसानों के हक की कोई अगर बात करता है तो वह है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस ही है जो वर्तमान केंद्र सरकार के कृषि कानून को काला कानून बताते हुए,उसे निरस्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!